केंद्र सरकार का हिमाचल को लगातार तोहफा, राजीव बिंदल ने की सराहना

by Manu
राजीव बिंदल

शिमला, 04 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार राज्य को एक के बाद एक सौगात दे रही है।

बिंदल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने हालिया दौरे पर विभिन्न अस्पतालों और मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्रों को 123 करोड़ रुपये की मदद देकर राज्य को मजबूत किया। इतना ही नहीं, दिवाली से ठीक पहले केंद्र ने 843 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी जारी की है।

डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए पीएम मोदी ने पहले ही 1500 करोड़ का विशेष पैकेज स्वीकृत किया था। उन्होंने एम्स जैसे संस्थान की स्थापना को भी सराहा, जिस पर करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लेकिन राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना का लाभ हिमाचल के लोगों को ठीक से नहीं मिल रहा।

राजीव बिंदल ने इसे गरीबों पर कुठाराघात बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हिमकेयर जैसी महत्वपूर्ण योजना बंद करके लोगों को धोखा दिया है, जो बेहद निंदनीय है।

ये भी देखे: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे 26 ट्रक राहत सामग्री

You may also like