चंडीगढ़, 01 अक्तूबर 2025: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अब हॉलीवुड के सितारों को भी मात दे दी है। सालों से भारत के सबसे रईस एक्टर का तमगा थामे किंग खान ने 2025 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में धमाल मचा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ (Shah Rukh Khan Net Worth) अब 12,490 करोड़ रुपये हो गई है। उन्हें ये दुनिया का सबसे अमीर एक्टर बना देती है।
पिछले साल 2024 की लिस्ट में शाहरुख की दौलत 7,300 करोड़ थी। लेकिन एक साल में ही 5,190 करोड़ का उछाल आ गया। इस कमाई का राज उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों, प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में स्टेक है। अब वो न सिर्फ टॉप भारतीय एंटरटेनर हैं बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी नंबर वन।
शाहरुख खान ने टेलर स्विफ्ट को पीछे छोड़ा
हुरुन लिस्ट के मुताबिक, शाहरुख ने टेलर स्विफ्ट (11,528 करोड़), अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (10,641 करोड़), जेरी सीनफील्ड (10,641 करोड़) और सेलेना गोमेज (6,385 करोड़) जैसे इंटरनेशनल सितारों को पछाड़ दिया।
ये भी देखे: शाहरुख खान की फिल्म किंग में दिखेंगे जैकी और अनिल कपूर, 30 साल बाद साथ करेंगे काम