मुंबई, 16 मई 2025: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में अब जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले न्यूज आई थी कि इस फिल्म में अनिल कपूर भी काम कर रहे हैं। इस प्रकार, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ लगभग तीन दशक के बाद किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। दोनों कलाकारों ने ‘राम लखन’ और ‘परिंदा’ सहित कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।
इस किंग फिल्म में शाहरुख खान अंधेरी दुनिया के डॉन की भूमिका निभाएंगे और अनिल कपूर उनके गुरु की भूमिका निभाएंगे। हालांकि जैकी श्रॉफ के किरदार के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया गया है। दीपिका पादुकोण भी फिल्म में कैमियो कर रही हैं जबकि अरशद वारसी भी फिल्म में एक भूमिका निभा रहे हैं। शाहरुख ने अपनी बेटी सुहाना का करियर सुधारने के लिए किंग मूवी प्लान की है। अब यह फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म बन गई है।
ये भी देखे: बॉलीवुड अभिनेता विजय राज यौन उत्पीड़न मामले में बरी, जाने क्या है मामला?