कुरुक्षेत्र हाईवे पर हैरियर और स्विफ्ट में भयावह टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत

by Manu
Kurukshetra Accident

कुरुक्षेत्र, 29 सितंबर 2025: सोमवार सुबह कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर एक भयानक सड़क हादसा (Kurukshetra Accident) हुआ है। घराड़सी गांव के पास दो कारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ जब टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट आपस में इस कदर भिड़ीं कि दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा मलबे में बदल गया।

टाटा हैरियर में सवार लोग अंबाला की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर, यमुनानगर की मारुति स्विफ्ट (नंबर HR 13F 3611) में 6 लोग सवार थे। टक्कर (Kurukshetra Accident) इतनी तेज थी कि गाड़ी में बैठे 5 लोगों ने तुरंत दम तोड़ दिया। छठा व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस फोर्स फौरन पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ये भी देखे: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से चलने-फिरने में असमर्थ वृद्ध महिला की जलकर मौत

You may also like