हिसार, 26 सितंबर 2025: हरियाणा के हिसार जिले के अग्रोहा खंड के फ्रांसी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार को करीब 65 साल की बुजुर्ग प्रेम कुमारी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों को जैसे ही भनक लगी उन्होंने फौरन अग्रोहा थाना पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले गई। सूत्रों के मुताबिक, प्रेम कुमारी के नाम पर कई एकड़ कीमती जमीन दर्ज है। जिसके चलते ससुराल वाले ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अग्रोहा थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट अभी पूरी तरह नहीं मिली है। जांच के बाद ही साफ होगा कि मौत का राज क्या है।
ये भी देखे: हिसार के मिर्जापुर रोड पर करंट से दर्दनाक हादसा, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल