पटना, 23 सितंबर 2025: बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति को वैश्विक पटल पर चमकाने के मकसद से मंगलवार को जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रस्थान टर्मिनल पर बिहार एम्पोरियम का भव्य उद्घाटन हो गया। राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने रिबन काटकर इसकी शुरुआत की, जो यात्रियों के लिए एक अनोखा तोहफा साबित हो रहा है।
उद्घाटन समारोह में मंत्री ने उत्साह से कहा कि यह एम्पोरियम बिहार के कुशल शिल्पकारों के लिए एक नया बाजार खुलेगा, जहां वे अपनी कला को दुनिया भर के सैलानियों तक पहुंचा सकेंगे। यहां मधुबनी पेंटिंग की रंगीन दुनिया से लेकर सिक्की शिल्प की बारीकियां, मंजूषा कला की अनूठी कहानियां, सिरेमिक के आकर्षक सामान, टिकुली पेंटिंग की चमक, पत्थर और लकड़ी की नक्काशी सब कुछ नजर आएगा। ये हस्तशिल्प न सिर्फ प्रदर्शन के लिए रखे जाएंगे, बल्कि खरीदारी के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। अब एयरपोर्ट से गुजरने वाले हर यात्री बिहार की सांस्कृतिक धरोहर का एक टुकड़ा अपने साथ ले जा सकेगा।
ये भी देखे: बिहार: जीवेश मिश्रा का बड़ा दावा, विधानसभा चुनाव में NDA को मिलेंगी 243 में से 225 सीटें