पूर्वी चंपारण में विकास की बौछार, नीतीश कुमार ने 627 करोड़ की 311 योजनाओं का किया उद्घाटन

by Manu
नीतीश कुमार

सेमरा, 23 सितंबर 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले के सेमरा स्थित महावीर विष्णु (+2) विद्यालय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम में 627.79 करोड़ रुपये की लागत से बनी 311 विकास योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। रिमोट के एक बटन दबाते ही इनका शिलापट्ट अनावरण हो गया, जो इलाके के लिए एक बड़ा तोहफा साबित हो रहा है।

इनमें से 145.30 करोड़ की 294 योजनाओं का सीधे उद्घाटन किया गया, जबकि 482.88 करोड़ से बन रही 17 योजनाओं का शिलान्यास हुआ। खास बात ये है कि इसमें उनकी प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को भी अमल में लाने का काम शामिल है। ये योजनाएं स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन तक हर क्षेत्र को छू रही हैं. जैसे स्वास्थ्य विभाग की नई सुविधाएं, बिहार राज्य पुल निगम के ब्रिज प्रोजेक्ट, बिजली ट्रांसमिशन की मजबूती, ग्रामीण विकास के तहत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट, पथ निर्माण विभाग की नई सड़कें, जल संसाधन के प्रोजेक्ट, पंचायती राज की ग्रामीण सुविधाएं, शिक्षा और पशुपालन से जुड़े काम, और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली स्कीम्स।

कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि ये योजनाएं न सिर्फ बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि आम लोगों का जीवन आसान बनाएंगी। पूर्वी चंपारण जैसे इलाकों में ये कदम विकास की रफ्तार को तेज करने वाले साबित होंगे।

ये भी देखे: नीतीश कुमार ने 16 लाख निर्माण श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, 802 करोड़ रुपये ट्रांसफर

You may also like