23 महीने की जेल यात्रा का अंत, रिहा होंगे आजम खान, समर्थकों में खुशी की लहर

by Manu
आजम खान

सीतापुर, 23 सितंबर 2025: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को लंबे इंतजार के बाद जेल से बाहर आने का मौका मिल गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के ताजा आदेश के बाद सीतापुर जेल प्रशासन को रिहाई का फरमान मिल चुका है। सूत्रों के मुताबिक, आजम खान को कल सुबह 7 बजे जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

करीब 23 महीनों से जेल की सलाखों के पीछे रहने वाले आजम की रिहाई की खबर से सपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। हर तरफ जश्न की तैयारियां चल रही हैं।

ये भी देखे: शिवपाल का भाजपा पर जोरदार हमला, ‘निकम्मी और बेईमान सरकार, आजम खां पर अत्याचार’

You may also like