चंडीगढ़, 22 सितंबर 2025: पंजाब सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में लोगों की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट का शानदार तोहफा दिया है. ये 30 सितंबर तक उपलब्ध है। इस योजना का फायदा उठाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. निगम के खजाने में भी अच्छी-खासी रकम आ रही है। वित्त वर्ष की शुरुआत से अब तक प्रॉपर्टी टैक्स से करीब 21.80 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है।
लोगों की आसानी के लिए अमृतसर जैसे शहरों में नगर निगम कमिश्नर ने खास निर्देश जारी किए हैं। 22 से 30 सितंबर तक रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन भी प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के कार्यालय और सीएफसी (सिटी फाइनेंस एंड कम्पाउंडिंग) ऑफिस खुले रहेंगे। शनिवार को भी छुट्टी होने के बावजूद ये कार्यालय चालू रहे, और एक ही दिन में 56 लाख रुपये से ज्यादा की वसूली हुई। कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने साफ कहा कि मकसद यही है कि कोई भी संपत्ति मालिक छूट का लाभ छोड़ न दे। ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि घर बैठे टैक्स जमा हो सके।
ये भी देखे: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बाढ़ के चलते कर्मचारियों के तबादले 15 दिन टाले