मऊ, 19 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार को पहुंचे समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र और राज्य की राजनीति को लेकर कड़े प्रहार किए. मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब सत्ता के दबाव में हो रहा है। मौर्य ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
मौर्य ने कहा कि मुरादाबाद जैसे इलाकों में एक ही घर में 4200 वोट दर्ज मिले हैं। साफतौर पर ये फर्जीवाड़े की बू देता है। लाखों नामों को काटा और जोड़ा जा रहा है, ताकि विपक्ष के वोट बैंक को कमजोर किया जाए। उन्होंने एक अधिकारी का हवाला देते हुए दावा किया कि शासन के दबाव में ये कार्रवाई की गई।
राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान का खुला समर्थन करते हुए मौर्य बोले, “भाजपा और आयोग की मिलीभगत से गोरखधंधा उजागर हो चुका है। आयोग को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए, वरना लोकतंत्र की जड़ें हिल जाएंगी।”
ये भी देखे: कांवड़ियों पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य और इकबाल महमूद के खिलाफ FIR की मांग