सोहना, 19 सितंबर 2025: हरियाणा में सीएम नायब सैनी के सख्त निर्देशों पर चल रहे समाधान शिविरों की कड़ी में गुरुग्राम के सोहना उपमंडल ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन गलत वजह से। वीरवार को यहां लगे शिविर में ज्यादातर विभागों के अधिकारी गायब थे, जिससे एसडीएम अभिषेक कुमार भड़क गए। उन्होंने सोहना एसीपी और खंड चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) समेत कुल 9 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इनसे 19 सितंबर तक सफाई मांगी गई है, वरना विभागीय कार्रवाई का डंडा चलेगा।
शिविर में सिर्फ तीन विभागों – राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, और कृषि – के अधिकारी ही नजर आए। बाकी विभागों की अनदेखी ने पूरे आयोजन को फीका कर दिया। नोटिस पाने वालों में सोहना एसीपी, एसएमओ सोहना, बिजली बोर्ड का अधिकारी, नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी, पब्लिक हेल्थ के एसडीओ, सिंचाई विभाग के एसडीओ, वन रेंज अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का प्रतिनिधि, और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सोहना शामिल हैं।
ये भी देखे: गुरुग्राम में टेस्ला का नया ठिकाना, सोहना रोड पर खुलेगा नया शोरूम