कैमूर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

by Manu
kaimur polytechnic principal

कैमूर, 18 सितंबर 2025: बिहार के कैमूर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने कमर कस ली है। मोहनिया के मछनहट्टा के पास स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (ACB) की टीम ने की है।

निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक विप्लव कुमार ने बताया कि डॉ. अजय कुमार उसी कॉलेज में तैनात एक प्रोफेसर का मार्च से अब तक का वेतन जारी करने के लिए 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। पीड़ित प्रोफेसर ने इसकी शिकायत निगरानी ब्यूरो में दर्ज कराई। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें प्रिंसिपल द्वारा रिश्वत मांगने का पुख्ता सबूत मिला। इसके आधार पर निगरानी थाने में कांड संख्या 82/25 दर्ज किया गया।

ये भी देखे: सुपौल न्यूज: निगरानी विभाग ने घूस लेते SDPO के रीडर को किया गिरफ्तार

You may also like