बिहार में NH-327 के 102-193 किमी खंड का 2-लेन अपग्रेड, केंद्र ने 1547 करोड़ की मंजूरी दी

by Manu
पटना-गया हाईवे

अररिया, 18 सितंबर 2025: भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार में एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को हरी झंडी दे दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-327 के परसरमा से अररिया तक के 102 से 193 किलोमीटर खंड को 2-लेन (पेव्ड शोल्डर सहित) में अपग्रेड करने की स्वीकृति 1547.55 करोड़ रुपये की लागत से दी गई है।

यह परियोजना कुल 111.82 किमी लंबी है, जो बिहार के सुपौल और अररिया जिलों को जोड़ती है और क्षेत्र में यातायात की भीड़भाड़ को कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जल्द ही हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) के तहत निविदाएं आमंत्रित करेगा।

निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा और यह योजना 24 महीनों के अंदर पूरी कर ली जाएगी। मंत्री ने कहा कि इससे न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों और शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए सड़क को मजबूत बनाया जाएगा।

ये भी देखे: बिहार न्यूज: निर्माणाधीन ओवरब्रिज का पैनल गिरा, एक मजदूर की मौत

You may also like