बिलासपुर, 12 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुलिस की सतर्कता ने नशा तस्करी के एक मामले को पकड़ लिया। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने नाके के दौरान पंजाब के तीन युवकों को 92.03 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देर रात कैंची मोड़ टनल नंबर-1 के बाहर की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने बिलासपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की वैगनआर कार को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर कार से चरस बरामद हुई, जिसका वजन इलेक्ट्रॉनिक तराजू से 92.03 ग्राम आंका गया। तीनों आरोपी तुरंत गिरफ्तार कर लिए गए। उनकी पहचान सतनाम सिंह (40 वर्ष), पुत्र दलजीत सिंह, निवासी रामनगर, लुधियाना; गोल्डी कुमार (31 वर्ष), पुत्र पटेल राम, निवासी गोपाल नगर, टिब्बा रोड, जुनेजा कलौनी, लुधियाना; और नकुल कुमार (18 वर्ष), पुत्र विकास कुमार, निवासी गोपाल नगर, टिब्बा रोड, बस्ती जोधेवाल, जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।
ये भी देखे: बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 706.2 ग्राम चरस के साथ 5 युवक गिरफ्तार