उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई से किसान की मौत, लेखपाल पर कार्रवाई की मांग

by Manu
मोहाली लड़का तालाब में मृत मिला

धनारी, 09 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के धनारी थाना क्षेत्र के खजरा गांव में दो दिन पहले ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई की थी। एक किसान की पशुशाला को ध्वस्त कर दिया गया। इस घटना से गहरे सदमे में आए किसान भजनलाल की अगले दिन तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई।

जानकारी के मुताबिक, राजस्व विभाग की लेखपाल और कानूनगो की टीम ने ग्राम सभा की जमीन बताकर भजनलाल की पशुशाला पर बुलडोजर चला दिया। उस समय भजनलाल घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी राममूर्ति ने अधिकारियों से समय देने और खुद जगह खाली करने का आग्रह किया, लेकिन टीम ने उनकी बात अनसुनी कर बिना किसी पूर्व नोटिस के कार्रवाई पूरी कर दी।

पीड़ित परिवार का कहना है कि वे करीब 50 साल से इस जमीन पर काबिज थे और अचानक हुई इस कार्रवाई ने उनका सब कुछ तबाह कर दिया। शाम को जब भजनलाल घर लौटे और अपनी पशुशाला को टूटा हुआ देखा, तो वे गहरे सदमे में चले गए। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, और परिजन उन्हें तुरंत बहजोई के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें चंदौसी रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही भजनलाल की मृत्यु हो गई।

मृतक के बेटे राजेश ने पुलिस को तहरीर देकर इस मौत के लिए लेखपाल को जिम्मेदार ठहराया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी देखे: संभल में कब्रिस्तान पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाया गया

You may also like