चंडीगढ़, 02 सितंबर 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बाद अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा पर गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी का दावा है कि खेड़ा के पास दो सक्रिय वोटर कार्ड हैं, जिसके आधार पर वे उन्हें ‘वोट चोरी’ का असली गुनहगार बता रहे हैं। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने नई दिल्ली और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्रों के वोटर लिस्ट की तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि पवन खेड़ा के पास दो सक्रिय EPIC नंबर (XHC1992338 और SJE0755967) हैं।
मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कांग्रेस, जो ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाती है, खुद इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने खेड़ा पर गैर-कानूनी रूप से दो वोटर कार्ड रखने और संभवतः एक से अधिक बार मतदान करने का आरोप लगाया, जो चुनावी नियमों का उल्लंघन है। मालवीय ने चुनाव आयोग से इस मामले की गहन जांच की मांग की है, जिसमें यह पता लगाया जाए कि क्या खेड़ा ने दोहरी वोटिंग की।
ये भी देखे: पंजाब बाढ़ संकट पर पीएम मोदी ने सीएम मान से की बात, हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन