सिरमौर, 29 अगस्त 2025: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल की ग्राम पंचायत टोका नगला के अजीवाला क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां बलवंत खड्ड में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोरों को तैनात किया गया है, और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन अभी तक बलवंत का कोई सुराग नहीं मिला है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बलवंत खड्ड के किनारे एक गाय को बचाने की कोशिश में पानी में उतरा था, लेकिन तेज बहाव के कारण वह खुद डूब गया। मौके पर मौजूद एसडीएम गुंजित सिंह चीमा राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
एसडीएम ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसी जोखिम भरी परिस्थितियों में खुद खतरे में पड़ने के बजाय तुरंत प्रशासन या राहत दलों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सर्च ऑपरेशन चला रहा है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
ये भी देखे: Himachal News: ओडरा खड्ड में नहाने गए दो दोस्त डूबे, एक का शव बरामद