शहर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की सख्ती, काबड़ी रोड पर युवक गिरफ्तार, 36 बोतल बरामद

by Manu
Muzaffarpur News

पानीपत, 25 अगस्त 2025: शहर में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काबड़ी रोड पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 36 बोतल अवैध शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा। आरोपी की पहचान भारत नगर निवासी जोगिंद्र उर्फ काला (पुत्र जयपाल) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि रविवार को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर अवैध शराब लेकर अर्जुन नगर से काबड़ी की ओर जा रहे हैं। इस पर अर्जुन नगर के पास नाकाबंदी की गई। थोड़ी देर बाद दो युवक बाइक पर दिखे, जिनके पास बीच में एक प्लास्टिक का कट्टा लटका था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक कुछ दूरी पहले ही रुक गया और पीछे बैठे युवक को कट्टा थमाकर भाग निकला।

पुलिस ने फौरन पीछे वाले युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास 12 पूर्ण बोतल, 24 आधी बोतलें और 48 पव्वे देसी शराब बरामद हुए। जब शराब के कागजात मांगे गए तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी देखें: अपराध की साजिश रच रहे दो हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पिस्तौल और कारतूस

You may also like