वैशाली, 21 अगस्त 2025: वैशाली जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड पर टेम्पो स्टैंड संचालक राजू राय, बिट्टू बाबला और काजीपुर थाना क्षेत्र के घोसवर गांव में जमीन कारोबारी राजू सिंह के घर पर की गई। सुबह करीब 4:30 बजे शुरू हुई यह छापेमारी देर शाम 5 बजे तक चली।
सुबह 10:30 बजे एनआईए की टीम राजू राय को साथ लेकर बिट्टू बाबला के घर पहुंची, जहां करीब साढ़े छह घंटे तक तलाशी ली गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान बिट्टू बाबला के घर से दो पिस्तौल और कुछ अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गईं। हालांकि, छापेमारी के समय बिट्टू बाबला घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद, एनआईए की टीम बरामद सामान को बैग में लेकर शाम 5 बजे वहां से रवाना हो गई।
ये भी देखे: सुपौल न्यूज: निगरानी विभाग ने घूस लेते SDPO के रीडर को किया गिरफ्तार