पटना में पांच निष्क्रिय राजनीतिक दलों को डीलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू, नोटिस जारी

by Manu
लुधियाना उपचुनाव

पटना, 20 अगस्त 2025: भारत निर्वाचन आयोग ने उन पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जो 2019 से किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और जिनके कार्यालय भौतिक रूप से कहीं नहीं पाए गए हैं। इस कड़ी में पटना जिले में पांच दलों को चिह्नित किया गया है, जिनमें भारतीय युवा जनशक्ति पार्टी, एकता विकास महासभा पार्टी, गरीब जनता दल (सेकुलर), राष्ट्रीय सदाबहार पार्टी और यंग इंडिया पार्टी शामिल हैं। इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने इन दलों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नोटिस तामील कराने का आदेश दिया है। आयोग ने इन दलों से स्पष्टीकरण मांगते हुए तथ्यात्मक जवाब देने को कहा है। यह कार्रवाई लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत की जा रही है, जिसके अनुसार पंजीकृत दलों को नियमित रूप से चुनावी गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। निष्क्रिय दलों को सूची से हटाने से मतदाता सूची की शुद्धता और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

ये भी देखे: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए नागमणि, सुचित्रा सिन्हा और आनंद मिश्रा

You may also like