रूस-भारत तेल सौदे पर अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ भारत का कड़ा रुख, रूस देगा 5% छूट

by Manu
रूसी विदेश मंत्री

पटना, 20 अगस्त 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 50% (25% + 25%) टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद तनाव बढ़ गया है। ट्रंप का दावा है कि भारत रूस से तेल खरीदकर रूस-यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। इसके जवाब में भारत ने अमेरिका के इस कदम को “अनुचित और अनुचित” बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया है। भारत का कहना है कि उसने कभी रूस की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं किया और उसका तेल आयात केवल ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक जरूरतों के लिए है।

इस बीच, रूस ने भारत के साथ अपने तेल व्यापार को मजबूत करने का भरोसा दिया है। भारत में रूस के उप-व्यापार प्रतिनिधि एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि रूस भारत को कच्चे तेल पर 5% की छूट देता रहेगा। उन्होंने इसे “वाणिज्यिक गोपनीयता” का हिस्सा बताते हुए कहा कि भारत वैश्विक परिस्थितियों और अमेरिकी दबाव के बावजूद रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। ग्रिवा ने बताया कि रूस भारत की तेल जरूरतों का लगभग 40% हिस्सा आपूर्ति करता है, जो भारत के लिए महत्वपूर्ण है।

भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस से सस्ता तेल खरीदने से उसने वैश्विक तेल कीमतों को स्थिर रखने में मदद की है, जिसका फायदा पूरी दुनिया को मिला है।

ये भी देखे: डोनाल्ड ट्रम्प की दुनिया को चेतावनी, ईरान से तेल खरीदने पर लगेंगे प्रतिबंध

You may also like