32
नवादा, 20 अगस्त 2025: बिहार के नवादा जिले में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक छोटा हादसा हो गया। यात्रा के समय राहुल गांधी और महागठबंधन के कुछ अन्य नेता एक खुली जीप में सवार थे, तभी उनकी गाड़ी ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। अच्छी बात यह है कि पुलिसकर्मी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद यात्रा में शामिल लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पुलिसकर्मी की मदद की। हालांकि, इस घटना को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनकी आलोचना की।
ये भी देखे: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला: ‘खटारा’ सरकार को हटाएंगे, राहुल गांधी को बनाएंगे PM