हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से दो सगे भाई घायल, ड्राइवर बस समेत फरार

by Manu
चक्का जाम

अंबाला, 20 अगस्त 2025: हरियाणा के अंबाला जिले में बलदेव नगर के पास हुए एक सड़क हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस ने दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। हादसा मंगलवार को हुआ। टक्कर के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल भाइयों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल युवकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कमरपुर चादन गांव निवासी शेर सिंह और नेम सिंह के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में अंबाला के हीरा नगर में अपनी मौसी के घर रुके हुए थे। शेर सिंह ने बताया कि वे दोनों काम के सिलसिले में आठ दिन पहले ही अंबाला आए थे। हादसे के समय वे डेरा बस्सी से काम निपटाकर घर लौट रहे थे, लेकिन बलदेव नगर के पास रास्ता भटक गए।

उन्होंने बताया कि रास्ता समझने के लिए दोनों बाइक के पास सड़क किनारे खड़े थे, तभी हरियाणा रोडवेज की एक बस ने उन्हें तेजी से टक्कर मार दी। हादसे में शेर सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि नेम सिंह को हल्की चोटें आई हैं। दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

ये भी देखे: फतेहाबाद में हरियाणा रोडवेज की बस हादसे का शिकार, टायर फटा, 80 यात्री थे सवार

You may also like