हरियाणा में प्राथमिक शिक्षकों के तबादले के लिए अक्टूबर तक इंतजार, सरकार को सौंपा मांग पत्र

by Manu
फर्जी हाजिरी

हरियाणा में लंबे समय से तबादले की उम्मीद कर रहे प्राथमिक शिक्षकों को अभी दो महीने और इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल यादव ने आश्वासन दिया है कि अक्टूबर 2025 तक प्राथमिक शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण पूरे कर लिए जाएंगे। सरकार ने जल्द ही स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम राठी और कोषाध्यक्ष चतर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव को मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में कई अहम मांगें शामिल हैं, जैसे सभी प्राथमिक विद्यालयों में मुख्य शिक्षक के पद सृजित कर उनकी पदोन्नति करना, स्कूलों में स्वीपर की नियुक्ति, छात्र-शिक्षक अनुपात को 25:1 करना, शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य न करवाना, शिक्षकों की पदोन्नति में 50 प्रतिशत अंकों की शर्त हटाकर एसीपी (Assured Career Promotion) लागू करना, और सभी लंबित पदोन्नतियों को तुरंत पूरा करना।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि मेडिकल अवकाश, कैशलेस इलाज की सुविधा, और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।

ये भी देखे: जयसिंहपुर में अरहान क्लिनिक पर छापा, अवैध गर्भपात किट और प्रतिबंधित दवाएं बरामद

You may also like