चंडीगढ़, 08 अगस्त 2025: रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए रोडवेज ने भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके तहत 50 बसों को रिजर्व में रखा गया है, और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इनकी संख्या को और बढ़ाया जाएगा। त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए चालकों और परिचालकों के साप्ताहिक और आकस्मिक अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। पिछले साल रक्षाबंधन पर बहनों की भारी भीड़ को देखते हुए 24 अतिरिक्त बसें चलाई गई थीं, लेकिन इस बार रिजर्व बसों की संख्या बढ़ाकर बेहतर प्रबंधन की तैयारी की गई है।
महिलाओं और बच्चों के लिए मुफ्त बस सेवा
रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज ने महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की है। शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे से शनिवार, 9 अगस्त 2025 की रात 12 बजे तक 36 घंटे के लिए साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली मार्गों पर लागू होगी। चंडीगढ़ स्थित परिवहन महानिदेशक के कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं, ताकि बहनें और बच्चे अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें।
ये भी देखे: Haryana Roadways में यात्रियों को मिलेगा उच्च गुणवत्ता वाला भोजन, 5 रुपये में सेवा शुरू