Punjab News: जालंधर में आप नेता के बेटे को लगी गोली, जानें पूरा मामला

by Nishi_kashyap
आप नेता

जालंधर,31जुलाई,2025: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। बतादे की शहर में आप नेता के बेटे को गोली लगने की जानकारी मिली है। थाना मकसूदां के अधीन आती मंड चौकी के अंतर्गत आते गाँव फिरोज में गत देर शाम आम आदमी पार्टी के नेता गुरमेज थापर के बेटे को गोली लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने पिता की रिवॉल्वर के साथ सेल्फी ले रहा था। इस दौरान अचानक से गोली चल गई। गोली सेल्फी ले रहे युवक को लग गई जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए पठानकोट बायपास के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को जब इस बारे में सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की।

घायल की पहचान हरमन पुत्र गुरमेज निवासी गाँव फिरोज के रूप में हुई है। इस बारे जब मंड चौकी के इंचार्ज ने कहा कि हरमन घायल जरूर हुआ है लेकिन डॉक्टर ने उसे अनफिट घोषित किया है। उन्होंने कहा कि हरमन के होश आने के बाद उसके बयान लेंगे। वहीं घायल युवक के पिता ‘आप’ नेता गुरमेज थापर ने बताया कि ये मामूली चोट है। उसकी हालत अब ठीक है। वहीं उन्होंने गोली लगने की भी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि ये मामूली बात है।

यह भी पढ़ें: Punjab News:14 साल की नाबालिग़ ने दिया बच्चे को जन्म, पढ़े पूरी ख़बर

You may also like