Gold Price Drop: 31 जुलाई को सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी में भी दर्ज़ की गई बड़ी गिरावट

by Nishi_kashyap
गोल्ड

यूपी,31 जुलाई,2025: यदि आप सस्ते में गोल्ड या ज्वेलरी खरीना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए सही हो सकता है। बतादें की 31 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोने के भाव 98,839 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,11,635 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के कारोबार में सुस्ती देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 3,327.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,352.80 डॉलर प्रति औंस था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 37.16 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 37.73 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.58 डॉलर की गिरावट के साथ 38.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

यह भी पढ़ें: Fighter Jet Crash: कैलिफोर्निया में अमेरिकी नौसेना का F-35 लड़ाकू विमान क्रैश

You may also like