Bihar News: सीएम नीतीश ने जहानाबाद के बाराबर क्षेत्र में विकास कार्यों का लिया जायजा

by Manu
सीएम नीतीश

जहानाबाद, 30 जुलाई 2025: बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक बाराबर (वाणावर) क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने वाणावर पर्वत पर बाबा सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पहुंचकर श्रावणी मेले में आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जिलाधिकारी को हिदायत दी कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि जलाभिषेक के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा सबसे पहले सुनिश्चित की जाए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याएं बताईं, जिनके त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बाराबर (वाणावर) गुफाओं को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि इनका संरक्षण और विकास जरूरी है। इससे न केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व बरकरार रहेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 2025 में अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान बाराबर गुफाओं और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई थी। इस योजना में गुफाओं तक पहुंच के लिए सीढ़ियां बनाने, पर्यटक सुविधाओं को बेहतर करने और लघु संग्रहालय के नवीनीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।

ये भी देखे: नीतीश कुमार सरकार का बड़ा फैसला, वृद्ध, दिव्यांग के साथ विधवा महिलाओं का पेंशन बढ़ाया

You may also like