अलीगढ़,26 जुलाई,2025: ट्रायल के दौरान खिलाड़ी याचना का घुटना छिल गया। खिलाड़ी खुशबू के पैर में चोट लग गई और महक यादव का पैर मुड़ गया। जख्मी हुई खिलाड़ियों का कहना है कि कबड्डी कोर्ट नहीं होने के चलते अक्सर यहाँ पर खेलते समय चोट लग जाती है।
आगरा में 4 से 6 अगस्त तक होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 25 जुलाई को अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। यहाँ पर कबड्डी कोर्ट नहीं होने के चलते घास पर ही ट्रायल लिया गया। इस दौरान तीन खिलाड़ियों को चोट लग गई। किसी का पैर मुड़ गया तो किसी का घुटना छिल गया।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ी याचना का घुटना छिल गया। वहीं खुशबू के पैर में चोट लग गई और महक यादव का पैर मुड़ गया। जख्मी हुई खिलाड़ियों का कहना है कि कबड्डी कोर्ट नहीं होने के चलते अक्सर यहाँ पर खेलते समय चोट लग जाती है। खिलाड़ियों ने खेल सुविधाओं की कमी को लेकर निराशा जताई है।
ट्रायल में जनपद की 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। बतादें की चयनित खिलाड़ियों में याचना, शिवानी सिंह, नंदनी, खुशबू, नेहा, विशाखा, मधु, नीशु, प्रिया, नीलम, महक यादव और मिनी राजपूत शामिल हैं, जो मंडल स्तर पर शनिवार को प्रतिनिधित्व करेंगी। मौके पर जिला कबड्डी सचिव मोहम्मद अली, जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, चयन अधिकारी हरिराज सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: UP News: मेरठ का जवान LoC पर लैंडमाइन विस्फोट में शहीद, 6 महीने पहले हुई थी तैनाती