मेरठ,26 जुलाई, 2025: मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने जानकारी दी कि फलावदा क्षेत्र में दो युवक, जो अलग-अलग समुदायों से हैं। जिन्होंने एक साथ कांवड़ यात्रा में भाग लिया था और शिवरात्रि पर जलाभिषेक किया था।
उत्तराखंड के हरिद्वार से हिन्दू दोस्त के साथ कावड़ लेकर आए मुस्लिम युवक का घरवालों ने लाठी और डंडे से मारकर स्वागत किया है। युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। साथ ही उसने हिंदू धर्म अपनाने की भी इच्छा जताई है।
मेरठ के फलावदा क्षेत्र में रहने वाले 20 वर्षीय युवक शाकिर ने इस साल सावन में अपने हिंदू मित्र के साथ हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पूरी की और भगवान शिव पर जलाभिषेक किया। शाकिर, जो पेशे से मजदूर है और तीन सालों से शिव भक्ति कर रहा है, इस बार कांवड़ यात्रा में भाग लेकर खतौली के एक सेवा शिविर में सम्मानित भी हुआ।
परिजनों और पड़ोसियों ने किया हमला
धार्मिक आस्था की इस अभिव्यक्ति को उसके परिवार और मोहल्ले के कुछ लोगों ने स्वीकार नहीं किया। युवक ने आरोप लगाते हुए बताया की घर लौटने पर उसके परिजनों और पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की और उसे शिव पूजा बंद करने की धमकी दी। शाकिर का कहना है की, यदि उसे पुलिस से सुरक्षा नहीं मिली तो वह हिंदू धर्म अपनाने का फैसला ले सकता है। इस घटना की शिकायत युवक ने स्थानीय पुलिस से की, जिसके बाद फलावदा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके घर पहुँचकर जाँच शुरू की। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की।
मामले पर पुलिस ने क्या कहा ?
इस बारे में मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की फलावदा क्षेत्र में दो युवक, जो अलग-अलग समुदायों से हैं। उन्होंने एक साथ कांवड़ यात्रा में भाग लिया था और शिवरात्रि पर जलाभिषेक किया था। इसी बात को लेकर मुस्लिम युवक को उसके परिजनों ने फटकारा था। फिलहाल स्तिथि पर काबू पा लिया गया है और कांवड़ लाने वाले युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया है जो अब अपने घर वालों के साथ है।
यह भी पढ़ें: UP News: गाँव होंगे रोशन! शहर के 17 गांवों में लगाई जाएगी LED स्ट्रीट लाइट