UP News: भगवा वस्त्र पहनकर कांवड़ शिविरों में घुस रहे चोर, हिंदू नाम बताकर चुरा रहे सामान

by Nishi_kashyap
चोर

मुजफ्फरनगर,22 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान चोरों ने आंतक मचाया हुआ है। चोर चोरी करने के लिए कांवड़ियों के भेष में घूम रहे है। मुजफ्फरनगर जिले में शिवभक्त बनकर कांवड़ शिविरों में चोर घुस कर कांवड़ियों का सामान चुरा रहे है। सुचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की और पाँच चोरों को गिरफ्तार किया।

चोरी के इरादे से कांवड़ियों के साथ घुल मिल रहे थे चोर

आरोपियों की पहचान आसिफ, आसिफ, सुहैल, शमशाद और आबिद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पांचों लोगों को सिविल लाइंस थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर भगवा वस्त्र पहने थे और कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के साथ घुलने-मिलने के लिए हिंदू नामों का उपयोग कर रहे थे।

कांवड़ियों के मोबाइल फोन, बैग चुराने का था इरादा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298, 318 और 319 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे कांवड़ियों के मोबाइल फोन, बैग और जरूरी सामान चोरी करने के इरादे से विभिन्न कांवड़ शिविरों में घुसते पाए गए थे। मामले की जाँच के लिए एक विशेष जाँच दल (SIT) का भी गठन किया गया है। आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उन पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: डोमिनोज पर फूटा लोगों का गुस्सा, कंपनी ने मांगी माफी! जानिए वजह

You may also like