आगरा, 22 जुलाई, 2025: यूपी के आगरा में स्थित ‘ताजमहल’ की एक व्यक्ति ने आरती की और जलाभिषेक किया। साथ ही उसने वहाँ भगवा झंडा लहराया और बम बम भोले के नारे भी लगाए।
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बतादें की ताजमहल के सामने एक युवक ने भगवा झंडा लहराया और आरती उतारने के बाद “बम-बम भोले” के नारे लगाए। बतादें की युवक ने यह भी दावा किया कि उसने ताजमहल के सामने जलाभिषेक भी किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी लोग हैरान हैं।
व्यक्ति ने की ताजमहल की आरती
मिली जानकारी के अनुसार, युवक ताजमहल के पास पहुँचा और उसने अपने साथ लाए भगवा झंडे को वहाँ लहराया। इसके बाद वह जोर-जोर से “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के नारे लगाते हुए ताजमहल की ओर मुख करके आरती उतारने लगा। यह पूरा नजारा वहाँ मौजूद कुछ पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। ताजमहल एक ऐतिहासिक स्मारक और विश्व धरोहर स्थल है, जहाँ ऐसी गतिविधियों की अनुमति नहीं होती। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियाँ अब इस घटना की जाँच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों को इस घटना की जानकारी नहीं थी, क्योंकि यह सब कुछ ही मिनटों में हुआ और युवक वहाँ से चला गया।
सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे लोग
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। कुछ लोग युवक के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे नियमों के खिलाफ बता रहे हैं। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ताजमहल के सामने इस तरह की घटना कैसे हो गई। प्रशासन ने इस मामले में वीडियो की जाँच शुरू कर दी है और युवक की पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP News: योगी सरकार का सुरक्षा बलों को बड़ा तोहफा, इस ज़िले में बना 200 जवानों की क्षमता वाला हाईटेक बैरक