यूपी,22जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के लिए आपको बतादें की विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आज कैसा रहेगा मौसम ?
IMD के अनुसार, 22 जुलाई, 2025 को सुबह 08:30 बजे से अगले 24 घंटों तक पूरे प्रदेश में मॉनसून का प्रभाव जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर, बिजनौर,सहारनपुर, शामली और मुरादाबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बागपत, अमरोहा, रामपुर, मेरठ और बरेली में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई गई है।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इनमें सोनभद्र, बांदा, प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, शामली, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जानिए कब होगी अगली सुनवाई