समराला, 20 जुलाई,2025: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के लिए आपको बतादें की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ लेने के लिए भारत सरकार ने 31 जुलाई तक समय सीमा बढ़ा दी है।
लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मोबाइल ऐप ‘आवास प्लस 2024’ को पहले 15 मई तक खोला गया था। उन्होंने बताया कि लुधियाना के ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 39,117 लोगों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है। लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। इस सर्वेक्षण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है।
सर्वे के माध्यम से गाँव -गाँव जाकर योग्य लाभार्थियों की एंट्री की जाएगी। इसके लिए हर गाँव में अलग-अलग सर्वेयर तैनात किए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इस मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से मुफ्त है और लाभार्थियों से किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाती। एडीसी की ओर से जिले के सभी गांवों के पात्र व जरूरतमंद परिवारों से अपील की गई है कि वे इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएँ।
यह भी पढ़ें: UP News: कावड़िये इन बातों का रखें ध्यान, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई