25
मोहाली, 19 जुलाई 2025: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है। खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने फैसले की जानकारी साझा की।
अनमोल गगन मान ने पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवान से अपने इस्तीफे को स्वीकार करने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी शुभकामनाएं AAP के साथ हैं और उन्हें उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।
हालांकि, अनमोल मान ने इस्तीफे के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया है। उनकी इस घोषणा ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है, और लोग उनके इस अचानक राजनीति छोड़ने के फैसले के कारणों को जानने के लिए उत्सुक हैं।
ये भी देखे: पंजाब कांग्रेस को झटका, जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने दिया इस्तीफा