Felix Baumgartner News: ऑस्ट्रिया के मशहूर स्काईडाइवर फेलिक्स बॉमगार्टनर, जिन्होंने 2012 में अंतरिक्ष से पृथ्वी पर छलांग लगाकर ध्वनि की गति को पार करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था, का गुरुवार को इटली में एक पैराग्लाइडिंग हादसे में निधन हो गया। वह 56 साल के थे। उत्तरी इटली के मार्चेस क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनकी मौत की पुष्टि की।
इटली के अखबार इल कोरिएरे डेला सेरा की रिपोर्ट के मुताबिक, फेलिक्स बॉमगार्टनर को उड़ान के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण अपने मोटराइज्ड पैराग्लाइडर पर नियंत्रण खो बैठे। यह हादसा मध्य मार्चे क्षेत्र के पोर्टो सैंट एल्पिडियो में शाम करीब 4 बजे हुआ। वह एक होटल के स्विमिंग पूल के पास जमीन पर गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे में एक होटल कर्मचारी महिला भी मलबे से चोटिल हो गई, हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं है।
फेलिक्स बॉमगार्टनर 2012 में स्पेस से छलांग लगाई थी
बॉमगार्टनर ने 2012 में न्यू मैक्सिको के ऊपर 39 किलोमीटर (24 मील) की ऊंचाई से गुब्बारे के जरिए छलांग लगाई थी, जिसमें उन्होंने 1,357.6 किमी/घंटा (843 मील/घंटा) की रफ्तार हासिल कर ध्वनि की गति को तोड़ा था। यह कारनामा उन्हें वैश्विक ख्याति दिलाने वाला था। उनकी इस उपलब्धि को दुनियाभर में लाखों लोगों ने यूट्यूब पर लाइव देखा था।
ये भी देखे: लिवरपूल क्लब के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादी