UP Weather Update: 17 जुलाई को यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

by Nishi_kashyap
भारी बारिश

यूपी,17 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून के चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य और पूर्वी यूपी के साथ बुंदेलखंड में 18 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, झांसी और ललितपुर जैसे जिले भी विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

भारी बारिश की संभावना वाले जिले

मौसम विभाग का कहना है की उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। जिनमें इनमें प्रमुख रूप से प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, हमीरपुर, महोबा,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, झांसी, और ललितपुर और उनके आस-पास के इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में ज़्यादातर बारिश से जलभराव और स्थानीय बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, जौनपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, झांसी, ललितपुर और उनके आसपास के इलाके शामिल हैं।

मौसम विभाग ने की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है की वे तेज आँधी तूफ़ान व् बारिश के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

यह भी पढ़े: Punjab News: दुकान में लगी भीषण आग! जलकर राख हुआ लाखों का सामान

You may also like