UP weather update: यूपी के 35 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

by Nishi_kashyap
बारिश

यूपी, 04 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के अलग-अलग स्थानों में बारिश, बादल गरजने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

4 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र और संत रविदास नगर (भदोही) में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बांदा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, कौशांबी, गाजीपुर, कुशीनगर और आस-पास के इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में वज्रपात की संभावना

फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, एटा, बलरामपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, बांदा, मथुरा, हाथरस, आगरा आदि जिलों में मौसम विभाग ने बिजली गिरने की संभावना जताई है।

इन जिलों में हो सकती है लगातार बारिश

प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर, प्रतापगढ़।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक ?

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। लोगों को खुले में न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जाती है.’

यह भी पढ़े: Breaking: हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए हेल्थ सेंटर, 4 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ

You may also like