UP News: पालतू डॉगी ने किए घर में घुसे साँप के तीन टुकड़े, बचाई घर वालों की जान

by Nishi_kashyap
पालतू डॉगी

सहारनपुर, 02 जुलाई 2025: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है बतादें की गंगोह में पालतू डॉगी की वफादारी ने सभी को भावुक कर दिया है। एक पालतू फीमेल डॉगी ने घर में घुसे जहरीले साँप से न केवल परिवार वालों को बचाया बल्कि खुद अपनी जान गंवा दी।

घर के आंगन में सो रहा था परिवार

यह मामला सहारनपुर के गांव मोहड़ा का है। जहाँ रात में सोनू वर्मा की पत्नी और पुत्र आंगन में मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। रात में अचानक घर में एक साँप घुस गया। जिसे देखते ही डॉगी जोर-जोर से भौंकने लगी। परिवार वालों को लगा कि वह बिल्ली को देखकर भौंक रही होगी।

डॉगी ने किए साँप के 3 टुकड़े

फीमेल डॉगी ने साँप को अँधेरे में ही पकड़ लिया। इस दौरान डॉगी को साँप ने डस लिया, लेकिन उसने हार न मानते हुए साँप को जबड़े में दबाकर छत पर ले जाकर साँप के तीन टुकड़े कर दिए। कुछ देर बाद ही डॉगी की जान चली गई। सुबह होने पर जब परिवार ने डॉगी को नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। तलाश के समय घर के लोग छत पर पहुँचे तो नजारा देखकर उनका दिल दहल गया।

डॉगी के शरीर पर थे सांप के डसने के निशान

डॉगी के शरीर पर साँप के डसने के निशान पाए गए। परिजनों ने अनुमान लगाया कि रात के समय साँप जब उनके घर में घुसा होगा तो डॉगी उससे भिड़ गई होगी और डॉगी ने साँप को मार डाला होगा। जिस वजह से डॉगी की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़े: UP News: कांच उद्योग को तगड़ा झटका ! ईंधन के रूप में उपयोग की जाने वाली नेचुरल गैस हुई महँगी

You may also like