बहराइच, 24 जून 2025: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है। उत्तरप्रदेश के बहराइच में तेंदुए के हमले के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार की सुबह सुजौली रेंज में स्थित ग्राम पंचायत रमपुरवा में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला किया। चीख-पुकार सुनकर परिजन जागे और उनके शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया और बुजुर्ग की जान बच गई।
इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना से पुरे ग्रामीण इलाके में दहशत का माहौल है। इससे कुछ दिन पगले भी चहलवा गाँव में खेत में काम कर रहे रामू गाँव निवासी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर रोमू की जान बच गई। रामपुर बनकटी गाँव में सोमवार की सुबह घर के बरामदे में सो रहे बलदेव सिंह (70) पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख सुनकर परिजनों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। इस हमले में बुजुर्ग के हाथ पर चोट आई है।
वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने की दी हिदायत
इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़े: CET Registration: हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला! अभ्यर्थियों ने की पोर्टल दोबारा चालू करने की माँग