हरियाणा, 20 जून 2025: हरियाणा में फैमिली आईडी से जुडी बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा सरकार ने फैमिली आईडी बनवाने को लेकर नए नियम जारी किए हैं।
आधार कार्ड में हरियाणा का पता होना अनिवार्य
नए नियमों के तहत अगर आप फैमिली आईडी बनवाना चाहते है तो आपका स्थायी पता आपके आधार कार्ड में हरियाणा का होना चाहिए। अन्य परिस्थिति में आप फैमिली आईडी के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही बर्थ जन्म प्रमाण पत्र, SLC, वोटर कार्ड आईडी और DMC में से किसी एक को प्रूफ के तौर पर आपको पता लगाना होगा, तभी आप परिवार पहचान पत्र बनवा पाएंगे।
आधार कार्ड के जरिए उठाई जाएगी पूरी जानकारी
बतादें की फैमिली आईडी में पूरी जानकारी आधार कार्ड के द्वारा उठाई जाएगी। यदि आपके आधार कार्ड में आपका पता हरियाणा का नहीं है तो आप फैमिली आईडी नहीं बनवा सकते। अगर आप हरियाणा के किसी भी ज़िले में रहते है और सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो पहले आपको आधार कार्ड में अपना पता अपडेट करवाना होगा।
एड्रेस को अपडेट करवा कर बनवाएं फैमिली आईडी
फैमिली आईडी में किसी भी समय आसानी से बदलाव कराए जा सकते है। आधार कार्ड में स्थानीय एड्रेस को अपडेट करवा कर आप अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं।
यह भी पढ़े: कागजों में मृत दिखाकर बुजुर्ग की रोकी पेंशन, बुजुर्ग ने लगाई मदद की गुहार