कागजों में मृत दिखाकर बुजुर्ग की रोकी पेंशन, बुजुर्ग ने लगाई मदद की गुहार

by Nishi_kashyap
बुजुर्ग

हापुड़, 20 जून 2025: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग ने जिला मजिस्ट्रेट (DM) को शिकायत दर्ज की, ‘कि वह जिंदा हैं’ उनकी पेंशन को गलत तरीके से बंद कर दिया गया है क्योंकि उसे दस्तावजों में मृत दिखाया हुआ था। ये शिकायत मिलने के बाद डीएम ने इस मामले की जाँच कराई, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह की बड़ी लापरवाही सामने आई। डीएम अभिषेक पांडेय ने तुरंत योगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जाँच के सख्त आदेश दिए।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

ग्राम पंचायत फत्तापुर के रहने वाले राजेंद्र सिंह को समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धा पेंशन दी जाती थी। वर्ष 2024 में जब पेंशन धारकों का सत्यापन किया गया, तब ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह ने राजेंद्र सिंह को गलती से कागजों में मृत दिखा दिया। लेकिन फिर भी फरवरी 2025 तक उनकी पेंशन खाते में आती रही।

हापुड़ में नए सीडीओ हिमांशु गौतम ने पेंशन धारकों का फिर से सत्यापन कराने के निर्देश दिए। तो पता चला कि राजेंद्र सिंह को कागजों में मृत दिखाया गया है, लेकिन फिर भी वो पिछले 3 महीने से पेंशन पा रहे थे। समाज कल्याण विभाग ने इसके बाद उनकी पेंशन को बंद कर दिया।

पेंशन बंद होने के बाद राजेंद्र सिंह खुद जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के पास पहुँचे और उन्होंने जिंदा होने के सबूत दिखाए। उन्होंने डीएम को बताया कि उन्हें मृत दिखाकर उनकी पेंशन रोक दी गई है। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार को इस मामले की जाँच सौंपी।

जाँच करने के बाद इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह की लापरवाही पाई गई। जिसके बाद डीएम ने उसे तुरंत निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जाँच के आदेश जारी किए। डीएम की इस बड़ी कार्रवाई से अन्य अधिकारी भी सावधान हो गए हैं।

यह भी पढ़े: 68 यात्रियों को लेकर चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो विमान में हुई तकनीकी ख़राबी

You may also like