सोनीपत, 16 जून 2025: Haryanvi model Sheetal Murder Case: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव खांडा के पास रिलायंस नहर में एक युवती का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो पाया कि उसके गले पर धारदार हथियार से गहरे घाव थे।
जांच में पता चला कि मृतका शीतल थी, जो पानीपत के खलीला माजरा गांव की रहने वाली थी और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मॉडल के तौर पर काम करती थी। इस सनसनीखेज मामले की जांच के लिए सोनीपत और पानीपत पुलिस ने संयुक्त रूप से काम शुरू कर दिया है।
शीतल हाल ही में अपनी बहन नेहा के साथ पानीपत की सत करतार कॉलोनी में रह रही थी। रविवार, 15 जून को नेहा ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने में शीतल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी। सोमवार, 16 जून को जब नहर में शव मिला, तो पुलिस ने परिवार से संपर्क कर शव की शिनाख्त करवाई।
शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि शीतल का गला रेतकर उसकी जान ली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए कई दिशाओं में जांच कर रही है।
ये भी देखे: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की संदिग्ध हालातों में मौत, कार में मिली सड़ी-गली लाश