UP News: एक तरफ बारिश से लोगों को राहत मिली, वहीं आसमानी बिजली गिरने से थम गई इन लोगों की सांसे

by Nishi_kashyap
आसमानी बिजली

अंबेडकरनगर,13 जून 2025: उतरप्रदेश के अंबेडकरनगर से बड़ा मामला सामने आया है जहाँ आसमानी बिजली गिरने से बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद घरों में कोहराम मचा हुआ है।

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इस बीच दो स्थानों पर आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से बालिका समेत दो लोगों की जान चली गई।

यह दुखद हादसा आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनपतपुर का है। जहाँ अचानक मौसम में बदलाव आने के कारण तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच आसमानी बिजली गिरने के कारण अपने घर के पास खेल रही अमरजीत की बेटी प्राची (9) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है की वह गंभीर रूप से झुलस गई। हालाँकि उसे लेकर घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जहांगीरगंज पहुँचे। लेकिंन जाँच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरा हादसा आलापुर के सराय हैबत गाँव का है जहाँ राकेश कुमार (35) बिजली की चपेट में आ गया। और उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े:  UP News: फ़र्जी कागज़ात बनवा सरकारी राशन लेती पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला

 

You may also like