Israel Attack Iran: इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

by Manu
दिल्ली एयरपोर्ट

नई दिल्ली, 13 जून 2025: इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, जिसके बाद ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। इस वजह से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं, और भारत से जाने वाली कई फ्लाइट्स को या तो डायवर्ट किया गया या उनके मूल स्थान पर वापस बुला लिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट ने इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को पहले से अपनी एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा, क्यों कई उड़ाने प्रभावित हुई है।

दिल्ली हवाई अड्डे ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है और हवाई यात्राएं जारी हैं। हालांकि, ईरान, इराक और आसपास के क्षेत्रों में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ा है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने अपनी एक्स पोस्ट में यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करें ताकि सही और नवीनतम अपडेट प्राप्त हो सकें।

Passenger Advisory

ये भी देखे: मुंबई से लंदन जा रहा विमान तीन घंटे तक आसमान में घूमती रही, फिर वापस लौटी

You may also like