UP News: लखनऊ में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में मिले 8 नए केस

by Nishi_kashyap
कोरोना संक्रमण

लखनऊ,12 जून 2025: यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण का क़हर एक बार फिर शुरू हो चूका है। बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण के 8 नए केस मिले, जिनमें डॉक्टर और एमबीबीएस छात्र भी शामिल हैं।

कोरोना के नए मामले में शामिल हैं ये लोग

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ में जो 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएँ शामिल हैं। बताया जा रहा है की संक्रमित मरीज लखनऊ के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

डॉक्टर और छात्र भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

जानकारी के लिए आपको बतादें की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से भी संक्रमण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक रेजिडेंट डॉक्टर, जिन्हें पिछले हफ्ते बुखार, खांसी और बदन दर्द की शिकायत थी, कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही, तीसरे वर्ष का एमबीबीएस छात्र भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, जो फिलहाल हॉस्टल में आइसोलेशन में है।

कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 23 केस

बतादें की लखनऊ में अब तक कुल 23 कोरोना केस आ चुके है, जिनमें से 16 केस अभी भी एक्टिव हैं। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़े:  UP News: शादी के महज़ तीन महीने बाद मानसिक तनाव में आए युवक ने की आत्महत्या

You may also like