Varanasi News: ट्रेनों में बम की फर्जी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

by Nishi_kashyap
बम

वाराणसी, 9 जून 2025: काशी और कामायनी एक्सप्रेस में फर्जी बम की सूचना देने वाले आरोपी को कैंट जीआरपी ने रविवार को कैंट स्टेशन के तीसरे प्रवेश द्वार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया। जीआरपी ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने अपने मजे के लिए कंट्रोल रूम में पहले काशी और फिर बाद में कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की फेक सूचना दे दी थी।

वॉचमैन का काम करता था आरोपी

जीआरपी के अनुसार आरोपी के खिलाफ विशेष धारा लगाए जाने की भी तैयारी की जा रही है। जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने जानकारी दी की आरोपी जौनपुर के मछलीशहर थाना क्षेत्र के दियाव महादेव गांव का रहने वाला है। वह मुंबई के हाट शिवान कोलीबारा के प्रतिक्षानगर बिल्डिंग में वॉचमैन का काम करता था।

मजा लेने के लिए दी थी फर्जी सुचना

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया की वह दो जून को जौनपुर स्टेशन पर था उसने देखा की प्लेटफॉर्म पर कंट्रोल रूम का नंबर लिखा हुआ था। उसने सिर्फ मजा लेने के लिए पहले ट्रेन 15018 काशी एक्सप्रेस और बाद में 11071 कामायनी एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस सूचना के बाद जंघई स्टेशन पर दोनों ट्रेनों तीन घंटे तक रोक कर तलाशी ली गई थी। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी। चेकिंग के दौरान रेल यात्री दहशत में थे। सूचना फर्जी पाए जाने पर कैंट जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया गया।

चौकी प्रभारी जंघई अरुण कुमार मिश्र, भदोही चौकी प्रभारी विनोद कुमार सरोज की टीम ने मोबाइल नंबर के आधार पर खोजबीन की। सर्विलांस के आधार पर आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार किया गया .

यह भी पढ़े:  IMS BHU: एम्स जैसी सुविधाओं के लिए आईएमएस बीएचयू को मिलेंगे 100 करोड़ रुपये

You may also like