मऊ, 9 जून 2025: मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुवा गोदाम में गर्भावतिवमही का इलाज कराने के दौरान गलत इंजेक्शन देने के कारण गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। इस लापरवाही को लेकर परिजनों ने जम कर हंगामा किया। इस लापरवाही की कोई सुचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है।
गाजीपुर जनपद के मरदह की रहने वाली कविता नौ माह की गर्भवती थी। कविता का कहना था कि पांच जून को उसका डिलीवरी का दिन था। वह परिवार वालों के साथ बढुआ गोदाम स्थित नर्स के घर पर स्थित निजी अस्पताल में गई, जहाँ नर्स ने उसे इंजेक्शन लगाया और कुछ दवाइयाँ दी थी। दवा लेने और इंजेक्शन के बाद महिला की तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजन उसे दुसरे डॉक्टर के पास ले गए, जहाँ डाक्टर ने गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड किया। रिपोर्ट के बाद पता चला की बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई है। ऑपरेशन करने के बाद मृत बच्चे को बाहर निकाला गया। परिजनों ने रविवार को नर्स के आवास पर पहुँचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस को अभी इस घटना कके बारे में सूचित नन्ही किया गया है।
यह भी पढ़े: UP News: कोरोना का बढ़ता क़हर, मेरठ में मिले कोरोना के 6 नए संक्रमित मरीज़