फरीदाबाद, 07 जून 2025: Faridabad Accident: दिल्ली-आगरा नेशनल हाइवे पर जेसीबी कट के पास शनिवार (7 जून 2025) तड़के करीब 3 बजे दो कारों की भीषण टक्कर (Faridabad Accident) में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे में अर्टिगा कार में सवार चार लोगों और हैक्टर कार के ड्राइवर की जान गई।
मृतकों में हिमांशु, तरवेंद्र और मनीष शामिल हैं, जो जेसीबी कंपनी के कर्मचारी थे और नाइट ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पलवल की ओर से आ रही हैक्टर कार ने अर्टिगा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे अर्टिगा के बोनट में आग लग गई।
सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में भर्ती किया गया है, लेकिन बाद में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे (Faridabad Accident) के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और संभवतः कम दृश्यता इस दुर्घटना के कारण हो सकते हैं।
ये भी देखे: Jaunpur Accident: जौनपुर में पलटी सवारियों से भरी बस, 4 लोगों की मौत