मोहाली में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ली बाइक सवार की जान!

by chahat sikri
मोहाली में दर्दनाक हादसा

मोहाली, 4 जून 2025: पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सनेटा बस स्टैंड के पास लांडरां-बानूर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पीड़ित अर्शदीप सिंह, राजपुरा, पटियाला का रहने वाला था, जो अपने चाचा के साथ काम पर जा रहा था।

जानिए कैसे हुआ यह पूरा हादसा ?

जब यह हादसा हुआ, तब दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मोहाली की ओर जा रहे थे। पीड़ित के चाचा के अनुसार, HP24-F-7477 रजिस्ट्रेशन नंबर वाला एक ट्रक पीछे से तेज गति से आया और अर्शदीप की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी ।

टक्कर लगने से अर्शदीप सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया और ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, ट्रक चालक कुछ देर के लिए आगे रुका और पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सतीश कुमार बताया। हालांकि, वह तुरंत ही मौके से भाग गया। पीड़ित के चाचा उसे मोहाली के फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चाचा की शिकायत पर पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) (लापरवाही से मौत), 281 (तेज गति से गाड़ी चलाना) और 324 (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

यह  भी पढ़ें: मोहाली में पेट्रोल पंप पर लूट! बिना भुगतान भागे दो लोग

You may also like